कुआं धंसने से 7 लोग दबे, हादसे में 5 की मौ’त

IMG-20230817-WA0013

RANCHI : मुरी ओपी क्षेत्र के पिस्का गांव में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। गांव में कुआं धंसने से 7 लोग दब गए। हादसे में 5 व्यक्ति की मौ’त हो गई जबकि एक युवक को सकुशल निकाला गया। वहीं 5 को निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा था। बताते चलें कि घास चरने के दौरान एक बैल गोलटू मांझी के कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों की नजर कुएं पर पड़ी, तो लोग बैल को कुएं से निकालने का प्रयास करने लगे। बैल की जान बचाने के लिए 7 लोग कुएं में घुसे। उसके बाद बैल को जब कुएं निकाला जा रहा था, उसी क्रम में कुआं धंस गया। सभी लोग कुएं में ही दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप और मुरी थाना प्रभारी विपुल कुमार झा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिर जेसीबी को बुला कर बचाव कार्य शुरू किया गया। सिल्ली बीडीओ भी मौके पर उपस्थित हैं। बारिश के पानी से कुआं भरा हुआ था। घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया है।

Leave a Comment