
झारखंड की तीन और खिलाड़ियों को भी मिला है आमंत्रण
रांची.
साईं सेंटर बेंगलुरू में 07जुलाई से 13 अगस्त तक आयोजित होनेवाली जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ी रोपनी कुमारी आमंत्रित की गई है. रोपनी कुमारी सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत जामबहार की रहने वाली है.
वह इसी वर्ष जून माह जापान में आयोजित जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व की थी.
गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व ही झारखंड के तीन खिलाड़ियों दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और काजल बड़ा को भी इस राष्ट्रीय कैंप आमंत्रित किया गया है. ये तीनो खिलाड़ी भी सिमडेगा जिला के है.