समुंदर का खतरनाक लुटेरा ब्लैक बियर्ड

समुंदर का खतरनाक लुटेरा ब्लैक बियर्ड

झारखंडनामा रांची डेस्क.

उपर ली गई तस्वीर फिल्म पायरेट्स ऑफ कैरेबियन से है. पर इसमें जो पायरेट्स दिख रहा है वह ब्लैक बियर्ड नामक वास्तविक समुद्री लुटेरे के किरदार से प्रेरित है. 1716 से 1718 के बीच ब्लैक बियर्ड का आतंक कैरेबियन सागर में था. वह एक दंतकथा के रूप में अभी भी हमारे बीच है और जबतक समुंदर के लुटेरों की कहानियां सुनाई जाती रहेगी. ब्लैक बियर्ड का किरदार भी हमारे सामने आता रहेगा.

पायरेट्स या समुद्री लुटेरों के संबंध में जितनी भी कहानियां पायी जाती है उनमें सबसे खतरनाक विवरण ब्लैक बियर्ड का है. उसका वास्तविक नाम एडवर्ड टीथ था. पर उसे उपनाम मिला था ब्लैक बियर्ड. उसके बारे में जो दंतकथाएं हैं उसमें उसके बारे में कहा जाता है कि वह एक लंबा चौड़ा और मजबूत कदकाठी का व्यक्ति था. उसकी काली रंग की लंबी दाढ़ी थी. और उसका अपने समय में जबरदस्त आतंक था.

 ब्लैक बियर्ड को इंग्लैंड की सत्ता का संरक्षण प्राप्त था. ऐसे समुद्री लुटेरों को तब प्राइवेटियर कहा जाता था. वह इंग्लैेड के दुश्मन देशों के समुद्री जहाज को निशाना बनाता था. जिसमें इंग्लैंड की सरकार और उसे हिस्सा मिलता था. समुद्री अभियान पर निकलते समय वह काले रंग का कपड़ा पहनता था. इतना ही नहीं उसके जहाज पर जो झंडा लगा होता था उसमें एक शैतान को किसी इंसानी दिल पर भाले से छेद करते हुए दिखाया जाता था. उसके पास एक दर्जन से ज्यादा पिस्तौलें होती थी. जहाजों को लूटते समय वह बेरहमी से पेश आता था. यहीं वजह था कि उसके आते ही जहाजियों के बीच खौफ पसर जाता था.

ब्लैक बियर्ड का जन्म इंग्लैंड के ब्रिस्टल में 1680 में हुआ था. 1716 से लेकर 1718 के बीच उसका आतंक कैरिबियन सागर और उसके आसपास के क्षेत्रों के बीच फैला हुआ था. उसके जहाज का नाम क्विन ऐन्स रिवेंज था.

हाल की खोजों से पता चला है कि वह अपना खजाना कैरिबियन सागर के कैमन ब्रेक आइलैंड में छिपाता था. बड़े अरसे से खोजकर्ता उसके खजाने की तलाश में जुटे हैं अभी तक किसी को सफलता नहीं मिली है.

बहरहाल ब्लैक बियर्ड के समय में ही एक दौर ऐसा आया जब प्राइवेटियर के काम को अ‍वैध घोषित कर दिया गया. एक समुद्री जहाज को लूटते समय हुए संघर्ष के दौरान 22 नवंबर 1718 को उसकी मौत हो गयी. कहा जाता है कि उसके शरीर पर गोलियों के पांच निशान थे साथ ही तलवारों के बीस से भी अधिक घाव थे. इस तरह ब्लैक बियर्ड नाम के पायरेट्स के जीवन का अंत हो गया पर उसकी कहानियां जिंदा रही. कैरिबियन के कई लोग मानते हैं कि आज भी उसकी आत्मा समुंदर में ही कहीं भटक रही होगी किसी शिकार की तलाश में.

नोट : अमेरिका के हैंपटन वर्जीनिया में आज भी पायरेट्स फेस्टिवल मनाया जाता है. यहां पर लोग पायरेट्स के ड्रेस में आते हैं और मस्ती करते हैं.

Leave a Comment