खूंटी : जियारप्पा पहुंची यूथ कांग्रेस की टीम, समस्याओं को जाना

खूंटी : जियारप्पा पहुंची यूथ कांग्रेस की टीम, समस्याओं को जाना

खूंटी.

कांग्रेस खूंटी जिला युवा के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सांगा के नेतृत्व में कांग्रेस की टीम ने जियारपा गांव का दौरा किया. इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर गांव की समस्याओं को समझने का प्रयास किया गया. ग्रामीणों ने बताया किगांव में पानी की काफी ज्यादा समस्या है. गांव में करीब 300 घर हैं और पूरे गरमी के मौसम में उन्हें पानी की समस्या से दो चार होना पड़ता है.

इसके अलावा यह भी पता चला कि जमीन के रिकॉर्ड ऑनलाइन ना होने से भी कई तरह की दिक्कते हो रही हैं. ग्रामीणों को अपनी जमीनों के रसीद कटवाने को लेकर भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कार्यालयों में कर्मचारी दौड़ाते रहते हैं और पैसे की मांग करते हैं. युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण सांगा ने पीएचडी के जेईई और कांट्रेक्टर को इस मामले में अवगत कराया और इस मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर पानी की आपूर्ति जल्द से जल्द पूरी करने की बात कही.

इस अवसर पर खूंटी जिला उपाध्यक्ष बहा मुंडा, खूंटी विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान खान, खूंटी प्रखंड अध्यक्ष अनमोल धान, निकोदिन ,दशरथ, साथ ही जियारप्पा ग्राम के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थें.

Leave a Comment