हजारीबाग में आंधी से एक बच्चे की मौत, ढाई दर्जन घायल

2-42-750x422

HAZARIBAGH: हजारीबाग में आंधी, बारिश ने गुरुवार को जमकर तबाही मचायी। इस दौरान हजारीबाग में एक 9 साल की बच्ची की मौत हो गई है जबकि 30 लोग घायल है। जिनका इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।  कुछ लोगों को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो बच्चे की मौत की खबर सुनने के बाद परिजन एंट्री कराए बगैर शव साथ लेकर चले गए।

तेज हवा से गिरे पेड़, बाइक असंतुलित 

ट्रॉमा सेंटर में अचानक से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। डॉक्टर व स्टाफ घायल मरीजों का इलाज करने में जुट गए। घायलों ने बताया कि तूफान के कारण यह घटना घटी है। किसी के ऊपर पेड़ की डालियां टूटकर गिर गई। कुछ लोगों की बाइक तेज हवा से असंतुलित हो गई और वह गिर गए। हजारीबाग में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार लोग तूफान की वजह से घायल हुए हैं।


		

Leave a Comment