सदर के पूर्व सुरक्षाकर्मी मिले स्वास्थ्य मंत्री से, बहाली कर रही एजेंसी मांग रही घूस

IMG-20230502-WA0005

RANCHI: झारखंड में एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग के सुरक्षाकर्मियों ने बहाली के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर सुरक्षा कर्मियों ने मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात कर अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रांची जोन के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षाकर्मियों की बहाली हो रही है। रांची सदर अस्पताल के पुराने सुरक्षा कर्मियों ने बहाली के नाम पर एक निजी कंपनी पर घूस मांगने की बात कही। साथ ही उनसे इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। 

7 साल सदर में किया काम 

मौके पर सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि पिछले 7 वर्षों से वे सदर अस्पताल में सुरक्षाकर्मी का काम करते आ रहे थे। बीच में उन्हें हटा दिया गया था। जिसे लेकर लगातार वह मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात भी की थी। उन्हें आश्वासन मिला था कि उन्हें ही सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। लेकिन जैसे ही जॉइनिंग शुरू हुई तो एक निजी कंपनी के द्वारा सुरक्षा कर्मियों की बहाली ली जा रही है। बहाली के नाम पर 15000 का डिमांड कर रही है। निजी कंपनी के लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं कि जो लोग पैसे नहीं देंगे उन्हें काम पर नहीं रखा जाएगा। सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि लंबे समय से काम नहीं करने के कारण उनके पारिवारिक स्थिति बद से बदतर हो गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मंत्री जी संज्ञान ले नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Comment