27% OBC आरक्षण,जातीय जनगणना की मांग को लेकर 26 मार्च को मंच का रांची में प्रांतीय सम्मेलन

RANCHI :
कर्बला चौक रांची में झारखण्ड ओबीसी आरक्षण मंच की बैठक मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में आगामी 27 फरवरी को होने वाले रामगढ़ उपचुनाव, 27% OBC एवं 14 % अनुसूचित जाति का आरक्षण, जातीय जनगणना की मांग एवं 26 मार्च को प्रांतीय सम्मेलन करने सहित अन्य आवश्यक मुद्दों के संदर्भ में चर्चा हुई.
इस तमाम विषयों पर मंच अध्यक्ष कैलाश यादव ने बताया कि राज्य में लगभग 90 फीसदी ST/SC/OBC/ Minorities की बहुसंख्यक आबादी है और महागठबंधन सरकार बनाने में इन समुदायों का बड़ा हिस्सा ने जनमत देकर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जेएमएम कांग्रेस राजद का संयुक्त सरकार को समर्थन किया है. राज्य में सामाजिक न्याय के साथ समुचित विकास के लिए ओबीसी मंच को हेमंत सरकार से काफी अपेक्षाएं हैं.
बैठक में निर्णय लिया गया कि रामगढ़ उपचुनाव में मगगठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को झारखण्ड OBC आरक्षण मंच पूर्ण मजबूती से समर्थन करेगा.
यादव ने कहा की राज्य में ओबीसी को 27 फीसदी एवं अनुसूचित जाति को 14 फीसदी आरक्षण एवं जातीय जनगणना की पूर्ण मांग लंबित है. इसलिए इन तमाम ज्वलंत विषयों को लेकर आगामी 26 मार्च को रांची में ओबीसी मंच का प्रांतीय सम्मेलन किया जाएगा.
इन सभी विषयों पर विस्तृत जनकारिरी देते हुए मंच के कार्यकारी अध्यक्ष आबिद अली ने कहा कि आगामी 26 मार्च को आयोजित प्रांतीय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुस्लिम मोमिन समाज के भारी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे.
बैठक में आबिद अली,रबिंद्र भारती, मौलाना मुफ्ती अजहर अब्दुल्लाह कासमी,सुबोध ठाकुर, सिकंदर अंसारी,चंद्रिका यादव,रूपांजली शर्मा, शबीना खातून,नवलकीशोर मंडल, गौतम साहू,सिकंदर साहू,समीर कुशवाहा साहेब अली बीएल पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे.