झारखंड के चार कराटेकार मलेशिया जाएंगे, रांची की दो महिला खिलाड़ी भारतीय टीम में

RANCHI: 3 से 5 मार्च तक मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर के तितिवंग्सा स्टेडियम में 12वी साइलेंट नाइट कराटे कप अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता होगी। भारतीय कराटे टीम में झारखंड रांची से इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) के दो महिला खिलाड़ियों को जगह मिली हैं। इमा के रेंसी सुनील किस्पोट्टा भारतीय कराटे टीम के कोच बनाए गए है। इमा के अध्यक्ष सेंसाई अनिल किस्पोट्टा आधिकारी के रूप में इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

28 को कोलकाता से होंगे रवाना

उन्होंने कहा कि मोहिनी रितिका टोप्पो काता वर्ग में और काजल कुजूर कुमिते वर्ग में इस प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य के खिलाड़ी 28 फरवरी को रांची से कोलकाता के लिए रवाना होंगे। कोलकाता एयरपोर्ट से भारतीय कराटे दल में शामिल होकर मलेशिया के लिए रवाना होंगे। रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि यहां के कराटे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देश का परचम लहरा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

पिछले कई वर्षों से इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी इन खिलाड़ियों को एक अच्छा मंच देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहा है, जिससे खिलाड़ी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। साथ ही देश के लिए पदक जीत सके। उन्होंने कहा कि मोहिनी रितिका टोप्पो इमा कराटे स्टूडियो में और काजल कुजूर लोवडीह क्लब में प्रशिक्षण ले रही है। काजल कुजूर केंद्रीय विद्यालय नामकुम में सातवीं कक्षा की स्टूडेंट है।

Leave a Comment