RANCHI : कडरू स्थित होली ट्रिनिटी चर्च में रविवार (4 दिसंबर) को कटनी पर्व मनाया गया. इस अवसर पर कडरू पेरिश के विश्वासियों ने उपस्थित होकर ईश्वर के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट किया. इस विशेष अवसर पर रेव्ह डेविड और रेव्ह केएम फिलिप सहित अन्य ने आराधना की अगुवाई की. ईश्वर की स्तुति में भजन एवं गीत प्रस्तुत किए गए.

विश्वासियों ने नयी फसल के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया. विश्वासियों के द्वारा अर्पित फसल, सब्जियां, मुर्गे-मुर्गियों की नीलामी की गई. उपस्थित लोगों ने एक दूसरे के बीच पर्व की खुशियां बांटी.
इस अवसर पर चर्च परिसर में मीना बाजार भी लगाया गया था. मीना बाजार में विभिन्न तरह के व्यंजन तथा अन्य वस्तुओं की बिक्री की गई. आज के आयोजन में लगभग 525 विश्वासी उपस्थित हुए थें. कार्यक्रम के आयोजन में पेरिश सचिव प्रवीण तिर्की, पेरिस खजांची एन हिरण कुजूर, पेरिस काउंसलर डॉ अनुज कुमार तिग्गा, पीपी कुजूर, मनोज तिग्गा, नोवेल कच्छप सहित अन्य का योगदान रहा.