मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, दर्शन के लिए खोल दिए गए पंडाल 

RANCHI: श्रीराम सेना चैती दुर्गा पूजा राम नवमी पूजा समिति के तत्वाधान में द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ सप्तशती का पाठ हुआ। प्रथम दिन से ही मां के दर्शन पंडालों में शुरू हो जाते है। पूजन के विधि होने के पश्चात मां को भोग लगाया गया। वहीं संध्या आरती में सैकड़ों नगर वासी शामिल हुए। मां से प्रार्थना की गई कि मां कष्टों को खत्म कर सबका कल्याण करें। इस पूरे पूजन को सफल बनाने में पुरोहित अजीत चक्रवर्ती, यजमान भूनु साहू व उनकी पत्नी, यजमान मुकेश चौधरी व उनकी पत्नी उपवास रखकर मां की पूजा एवं आराधना कर रहे हैं।

कलश स्थापना से प्रतिमा दर्शन 

श्रीराम सेना के द्वारा कलश स्थापना के साथ ही माता की प्रतिमा भक्तों के लिए खोल दी जाती है। चैती दुर्गा पूजा में मां शांत स्वरूप में है और चैत नवरात्र में लोग मां की आराधना करते हैं। चैती दुर्गा पूजा में इस बार मां के साथ कुल 25 मुख वाली प्रतिमा स्थापित की गई है। पूजा को सफल बनाने में राजेश, विष्णु, शेखर, पंकज, संतोष, मनोज, रवि, राजू, अनूप, आशीत, शिवम मोदी, सोनू, यशराज, प्रिंस, राजू, बबलू, आदि लोग शामिल है। 

Leave a Comment