वंदना दादेल मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव बनी

Ranchi: राज्य सरकार ने आइएएस अधिकारी वंदना दादेल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रधान सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। वंदना दादेल अपने कार्यों के साथ कार्मिक विभाग और गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी। निदेशक उद्योग झारखंड के पद पर पदस्थापित जितेंद्र कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी सचिव उद्योग विभाग रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। सिंह अगले आदेश तक अपने कार्य के साथ प्रबंध निदेशक जियाडा और खान आयुक्त  झारखंड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

Leave a Comment