
चतरा के टंडवा की रहने वाली 12 साल की चंपा कुमारी के दोनों पैर में पैरालाइसिस हो गया था। वह बिस्तर से उठने में भी असमर्थ थी। ऐसे में उसके परिजनों को भी बच्ची को संभालना मुश्किल हो रहा था। टॉयलेट के साथ यूरिनेशन में भी उसे समस्या आ रही थी। तब परिजन इलाज के लिए उसे लेकर रिम्स आए। उसका mri करने पर पता चला कि एक बड़ा ट्यूमर स्पाइनल कैनल के भीतर डी 6,7,8 लेवल पर स्पाइनल कॉर्ड को दबाए हुए हैं। स्पाइनल कैनल से निकलकर दाहिने तरफ सीने के अंदर भी घुस गया है। इसके बाद डॉक्टरों ने सीटीवीएस डिपार्टमेंट में संपर्क किया। जिसमें ट्यूमर को स्पाइनल कैनल और सीने से निकालने का निर्णय लिया गया।
5 जनवरी को किया ऑपरेशन
इसी क्रम में 5 जनवरी को न्यूरो सर्जरी की टीम और सीटीवीएस की टीम ने उसकी सर्जरी की और ट्यूमर को पूरी तरह से निकाल लिया गया। फिलहाल मरीज आईसीयू में है और स्थिर है। वहीं उसे चेस्ट ट्यूब भी डाल दिया गया है। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ सीबी सहाय, डॉ आनंद प्रकाश, डॉ विवेक राज, डॉ हिमांशु वर्मा, डॉ विनीत महाजन, डॉ सौम्या वर्मा, डॉ इजाजुल हक, डॉ अंशिका वर्मा शामिल थी।