
रांची.
लोक सेवा समिति रांची के तत्वावधान में शुक्रवार को डोरंडा कॉलेज परिसर के आसपास पौधारोपण किया गया.
इस अवसर पर करंज, नीम, आम, पीपल, खजूर आदि पौधे लगाये गए.
समिति के अध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि समिति पौधे लगाने के साथ साथ उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करेगी. उन्होंने कहा कि यह पौधे लगाने का समय है. पेड़ पौधों से पर्यावरण भी सुरक्षित होता है. हम सभी का कर्तव्य है कि पेड़ पौधे लगाये और उनका संरक्षण करें. क्योंकि पर्यावरण सुरक्षित होगा तभी हम सब भी रहेंगे.
आज कार्यक्रम में संगीता सिंह, कंचन दास , कृष्णा मलिक, फौजिया, मकसूद आलम, कौशिया सहित अन्य उपस्थित थें.