
अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर ने डेढ़ माह पूर्व ही दर्ज कराई थी प्राथमिकी दर्ज, कोषाध्यक्ष पर अभद्र व्यवहार करने और कदमा सेंटर के साथ सौतेला व्यवहार करने का लगाया आरोप.
रांची /जमशेदपुर
एक और खेल प्रशासक पर प्रताड़ना का आरोप लगा है. अंतरराष्ट्रीय महिला, बॉक्सर लक्ष्मी पाडेया ने झारखंड, बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. इस मामले में पश्चिमी सिंहभूम के एससी एसटी थाना में 1 जून 2023 को एफ आई आर भी दर्ज कराया है. इसमें कहा गया है कि राजीव कुमार वर्मा ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया.
एफ आई आर दर्ज होने के बाद लगभग डेढ़ महीने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
लक्ष्मी ने बताया कि मंगल सिंह क्लब कदमा जमशेदपुर केंद्र के बच्चों को वो प्रशिक्षण देते जाती हैं इस वजह से कोषाध्यक्ष के दबाव पर केंद्र् के बच्चों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है. बच्चों को टूर्नामेंट में खेलने नहीं दिया जा रहा है.
लक्ष्मी ने कहा कि उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री सचिवालय, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व खेल विभाग के सचिव को भी् पत्र के जरिये की है.
सरना समिति ने कहा न्याय दिलाकर रहेंगे .
केंद्रीय सरना समिति के महासचिव कृष्णकांत टोप्पो ने कहा कि अगर इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई नही हुई तो वे आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि लक्ष्मी को न्याय दिलाकर रहेंगे.