शालीमार-जयनगर होली स्पेशल ट्रेन 6 और 7 मार्च को चलेगी

images-1-2

RANCHI: होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. जिसके तहत 06.03.2023 को शालीमार से और 07.03.2023 को जयनगर से शालीमार-जयनगर-शालीमार के बीच ट्रेन चलेगी. 08127 शालीमार-जयनगर होली स्पेशल 06.03.2023 को शालीमार से 14.50 बजे प्रस्थान कर 07.03.2023 को 11.25 बजे जयनगर पहुंचेगी. वहीं 08128 जयनगर-शालीमार होली स्पेशल जयनगर से 07.03.2023 को 19.30 बजे प्रस्थान कर 08.03.2023 को 16.00 बजे शालीमार पहुंचेगी. स्पेशल ट्रेन का दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के संतरागाछी, खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, मुरी और बोकारो स्टील सिटी में ठहराव होगा.

Leave a Comment