हाइवा ने स्कूटी को लिया चपेट में, महिला की मौत

RANCHI: बरियातू थाना क्षेत्र के बूटी में बुधवार को सड़क हादसा हुआ। जहां एक हाइवा ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे तत्काल पुलिस ने इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और कुछ ही देर में हाइवा को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा हाइवा के चालक की भी पहचान कर ली गई है।


Leave a Comment