
RANCHI: सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। बिजनेस दिग्गज का निधन एक युग के अंत का प्रतीक है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में चल रहा था। इसी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर यूपी के लखनऊ में बुधवार (15 नवंबर) को लाया जाएगा।