आरआरआर के गीत नाटू नाटू की ऑस्कर में धूम

आरआरआर के गीत नाटू नाटू की ऑस्कर में धूम

बेस्ट ओरिजनल सॉंग कैटेगरी में जीता खिताब

रांची.

 सोमवार 13 मार्च की सुबह, जब भारत में लोग नींद से जाग ही रहे थें एक जबरदस्त खशियों भरी खबर मिली. डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू को बेस्ट  ओरिजनल सॉंग कैटेगरी में ऑस्कर मिला है. देश में जश्न की लहर है. 95 वें ऑस्कर पुरस्कार में इस फिल्म के गीत को स्टेज पर परफॉर्म किया गया जिसमें भारतीयों के साथ साथ विदेशियों के भी कदम थिरक उठे. ऑस्कर के स्टेज पर नाटू नाटू के सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने परफॉर्म किया.

होल्ड माई हैंड, लिफ्ट मी अप जैसे गीतों से मिली टक्कर

इस गीत का संगीत एमएम कीरावनी ने दिया है, लिरिक्स चंद्रबोस ने लिखा है. इस गीत को टॉम क्रूज की फिल्म टॉप गन मेवरिक के होल्ड माई हैंड, एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के गीत दिस इज ए लाइफ, टेल इट लाइक अ वुमन के अपलॉज, ब्लैक पैंथर वाकांडा फॉरएवर के लिफ्ट मी अप से कड़ी टक्कर मिली.

यूक्रेनी राष्ट्रपति के महल में फिल्माया गया है गीत

इससे पूर्व यह गीत बेस्ट अरिजनल सॉंग का ग्लोडन ग्लोब का खिताब भी जीत चुकी है. यह फिल्म पहले ही वर्ल्ड वाइड ब्लॉक बस्टर साबित हो चुकी है और सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में चुनिंदा भारतीय फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल है. अगस्त 2021 में इस गीत की शूटिंग यूक्रेनी राष्ट्रपति के महल में की गई थी.

यह फिल्म और इस गीत का सफर जादुई रहा है. रिलीज से पहले ही फिल्म चर्चा में आ चुकी थी. रिलीज होने के बाद इसकी सफलता अभूतपूर्व रही. और नाटू नाटू गाने पर फिल्माए गए डांस में जो एनर्जी दिखती है वह खालिस देसी सुगंध लिए हुए है. फिलहाल पूरा हिंदुस्तान इस गीत और इसकी सफलता के खुमार में डूबा है और जो जायज भी है.  

Leave a Comment