
रांची।
पतरातू डैम क्षेत्र स्थित माही रेस्टोरेंट के मालिक रौशन साव की उनके रेस्टोरेंट में गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा है कि यह काफी दुखद और चिंता की बात है कि अपराधी खुलेआम व्यवसायियों की हत्या कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है।
महेश्वर साहू ने कहा कि वैश्य मोर्चा लगातार इस बात को उठा रही है, सरकार और प्रशासन को धरना-प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन दे कर मांग कर रही है कि व्यवसायियों, दुकानदारों को सुरक्षा प्रदान की जाए. लेकिन अफसोस की बात है कि इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
श्री साहू ने कहा कि अगर तत्काल रौशन साव के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वैश्य मोर्चा सड़कों पर उतर करआंदोलन शुरू करेगी।