
RANCHI: राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में दिल्ली के एम्स की तर्ज पर अमृत फार्मेसी स्टोर खोलने को लेकर एग्रीमेंट किया गया है। 26 मार्च को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इस फार्मेसी स्टोर का उद्घाटन करेंगे। जहां से रिम्स में इलाज कराने आने वाले मरीजों को भारी डिस्काउंट पर जेनरिक और ब्रांडेड दवाएं मिलेगी। इतना ही नहीं इंप्लांट, स्टेंट, नी रिप्लेसमेंट और हिप रिप्लेसमेंट भी सरकारी दर पर उपलब्ध होगा। जिसका सीधा लाभ रिम्स में इलाज के लिए आने वाले ढाई हजार मरीजों को मिलेगा। अमृत फार्मेसी स्टोर का संचालन HLL लाइफ केयर लिमिटेड करेगी। रिम्स के पुराने इमरजेंसी के बगल में जन औषधि केंद्र से सटे जगह पर स्टोर बनकर तैयार है। अमृत फार्मेसी स्टोर के खुलने से मरीज़ो को ब्रांडेड दवाइयां लगभग 30 प्रतिशत छूट व जेनेरिक MRP से लगभग 70 से 80 प्रतिशत छूट के साथ मिलेगी।