पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ का विधानसभा का घेराव, पंचायती राज निदेशक को सौंपा मांगपत्र

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ का विधानसभा का घेराव, पंचायती राज निदेशक को सौंपा मांगपत्र

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के द्वारा अपनी 5 सूत्री मांगों के समर्थन में विधानसभा का घेराव किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार के द्वारा बताया गया कि विगत 8 जुलाई 2023 से राजभवन के पास अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन संघ के द्वारा किया जा रहा है परंतु अभी तक झारखंड सरकार के कोई भी प्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी हम लोगों से वार्ता के लिए कभी नहीं आए हैं। न ही प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से वार्ता कराया गया है। संघ की ओर से 28 जुलाई 2023 को भी विधानसभा का घेराव किया गया था उस समय प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा आश्वस्त किया गया था कि आप लोगों को 3 अगस्त से पहले वार्ता करवा दी जाएगी।

संघ के द्वारा कहा गया कि अभी तक मुख्यमंत्री से हम लोगों की वार्ता नहीं हो पाई है। जिसकी वजह से फिर से विधानसभा का घेराव अपनी 5 सूत्री मांगों के लिए किए। विधानसभा घेराव कार्यक्रमके दौरान 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को पंचायती राज निदेशक निशा उरांव से मिलवाया गया।  निदेशक ने आश्वासन दिया है कि वे संघ की मांगों को सरकार तक पहुंचा देंगी.

संघ ने जानकारी दी कि पंचायती राज निदेशक ने लिखित रूप में उनकी मांगों का समर्थन किया है और कहा गया है कि इस मामले की संचिका वे सरकार तक एकसप्ताह के अंदर में पहुंचा देंगे और आप लोगों को मुख्यमंत्री से भी मिलाने का प्रयास करेंगे।

ये हैं संघ की पांच सूत्री मांग –

माननीय मुख्यमंत्री जी से संघ के 10 सदस्य प्रतिनिधि मंडल की वार्ता। पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का समायोजन किया जाए। स्वयंसेवक को स्थाई किया जाए। स्वयंसेवक का नाम बदलकर पंचायत सहायक किया जाए। पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक को मानदेय लागू किया जाए।

 आज विधानसभा घेराव में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, प्रदेश सचिव यूगल किशोर प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष बाल गोविंद महतो, जिला अध्यक्ष मंटू कुमार,  नरेश रामजाने, गौतम कुमार कुशवाहा, राजेंद्र नायक, प्रदीप पासवान, जयप्रकाश तिवारी, मनोज सेन ,श्यामल गोस्वामी, ओम प्रकाश साहू, सुरेश महापात्रा ,उमेशचंद्र तिरिया, वारिस, संतोष, जितेंद्र, मोहम्मद सोहराब ,अनिल ठाकुर, प्रमुख मारीक,वेदप्रकाश मिश्रा, अजीत  मिथुन कुमार, दीपक कुमार सिंह, सुजाता, विभा , सरिता,अनीता, बबीता, रानी, सुगंती ,सुमंती सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment