
दिल्ली में हुए नॉर्दर्न इंडिया ओपन नेशनल लेवल स्क्वैश टूर्नामेंट अंडर 13 में यूपी की एरोमा विनर बनी जबकि झारखंड की ब्रिया शर्मा रनर अप रही। इस नेशनल इवेंट में 359 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल की स्टूडेंट ब्रिया शर्मा के क्रॉस कोर्ट के कोच पुनीत पारीक, निलेश उदय और विजय का अहम योगदान रहा। रांची क्रॉस कोर्ट की संचालक श्वेता बुधिया बच्चों को प्रमोट कर रही है।
इंडिया को करेंगे रिप्रेजेंट
ब्रिया शर्मा के साथ आध्या बुधिया एचसीएल 12वीं इंडियन जूनियर ओपन चैंपियनशिप में झारखंड इंडिया को रिप्रेजेंट करेंगे। श्वेता ने कहा कि जनवरी में होने वाले जूनियर चैंपियनशिप में प्लेयर और अच्छा परफॉर्म करेंगे। साथ ही कहा कि जूनियर ओपन टूर्नामेंट में कई देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।