
सिमडेगा.
हॉकी सिमडेगा और जिला प्रशासन के सहयोग से 29 अगस्त से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित 18th मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला हॉकी चैंपियनशिप में आज 09 मैच खेले गए. इनमें 8 पुरुष वर्ग से और 1 महिला वर्ग से थे.
आज खेले गए मैच में लिटिल टाइगर A टीम ने फरसापनी को 14=00से,केवीएस सिमडेगा ने आत्म निर्भर हॉकी प्रशिक्षण केंद्र कुरकुरा को 4=0से, गोसनर कॉलेज सिमडेगा ने आसन बेड़ा ज्वाइंट ब्रदर को 7=0,कूडपानी ने स्टार क्लब ताराबोगा गिरजा टोली को 6=2से,बरबेड़ा टोंगरी टोली ने बेरी टोली को 3=2से,STC सिमडेगा ने बालक हॉकी कल्ब कुरकुरा को 27=00से,लिटिल टाइगर सिमडेगा B ने महुवा टोली को 4=1 से , सन राइज क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को 3=1 पराजित किया।
महिला वर्ग का एक मैच एस एस बालिका उच्च विद्यालय सिमडेगा ने गोंडवाना क्लब को 16=00से पराजित की।
पुरुष वर्ग से 06 टीम =लिटिल टाइगर B टीम,गोस्नर कॉलेज सिमडेगा,STC सिमडेगा,श्री माधव हरी बालक छात्रावास सिमडेगा,आदिवासी बालक कल्याण छात्रावास सिमडेगा,और कोचेडेगा की टीम क्वाटर फाइनल में प्रवेश की,कल से 11सितंबर तक इसी मैदान में रांची यूनिवर्सिटी का अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता है इसलिए अब 12सितंबर से ये मैच होंगे।
आज के आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी,सुनील तिर्की, पंखरासियुस् टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, मनोज प्रधान,बसंत बा,,वेद प्रकाश,अनु राहुल मिंज,प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार, कुनुल भेंगरा,सुजीत एक्का,,रोहित बेसरा,सुमित बरवा,इत्यादि की प्रमुख भूमिका रही ।