लैंड स्कैम : 10 घंटे पूछताछ के बाद IAS छवि रंजन गिरफ्तार

RANCHI: राजधानी में जमीन घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। पूछताछ के बाद आईएएस रवि रंजन को गिरफ्तार कर लिया है। सेना की जमीन, हेहल अंचल की जमीन सहित चेशायर होम सहित अन्य कई जमीनों के फर्जी दस्तावेजों में आईएएस की भूमिका के साक्ष्य मिले थे। जिसके आधार पर ईडी ने समन भेजकर उनसे पूछताछ शुरू की थी। छवि रंजन को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। वही ईडी छवि रंजन को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी करेगी।

पिछली बार 9 घंटे हुई थी पूछताछ

रांची के पूर्व DC और समाज कल्याण विभाग के डायरेक्टर छवि रंजन गुरुवार को ईडी ऑफिस दूसरी बार पहुंचे। संभावना जताई जा रही थी कि पिछली बार की तरह इसबार भी उनसे लंबी पूछताछ की जा सकती है और हुआ भी ऐसा ही। 10 घंटे तक पूछताछ का दौर जारी रहा। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। लैंड स्कैम मामले में ED ने 13 अप्रैल को आईएस छवि रंजन सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर छापामारी की थी। जिसमें अबतक 7 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। 24 अप्रैल को छवि रंजन इडी आफिस पहुंचे थे। जहां 9 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई थी।

Leave a Comment