जमीन घोटाला : एडिशनल रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस कोलकाता त्रिदिप मिश्रा ने किया खुलासा  

RANCHI: जमीन घोटाला से जुड़े मामले में एडिशनल रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस कोलकाता के त्रिदिप मिश्रा ED के रांची स्थित कार्यालय पहुंच गए हैं। ईडी की टीम ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।रांची की कई जमीन पर अवैध कब्जा मामले में कोलकाता की फर्जी डीड का ईस्तेमाल हुआ था। इसी के आधार पर ईडी ने त्रिदीप मिश्रा को पूछताछ के लिए बुलाया है। पूछताछ में उन्होंने कई खुलासे किए हैं। साथ ही बताया कि उन्होंने फर्जी कागजात को लेकर पहले ही इंस्पेक्टर जेनरल को आगाह किया था। लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। इस मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और रांची के डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव मणि त्रिपाठी से भी पूछताछ हो चुकी है। वहीं छवि रंजन को दोबारा पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया है। इसबार न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल से भी पूछताछ होगी।

Leave a Comment