झारखंड के ऊभरते क्रिकेटर रॉबिन मिंज ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

झारखंड के ऊभरते क्रिकेटर रॉबिन मिंज ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

रांची।

झारखंड के ऊभरते स्टार क्रिकेटर रॉबिन मिंज ने गुरूवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने रॉबिन को मिठाई खिलाई और उसे आईपीएल में चयन होने पर बधाई दी। इस संक्षिप्त मुलाकात के दौरान रॉबिन ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह अपने प्रदर्शन बेहतर करने की कोशिश करेगें। रॉबिन ने अपनी खेल जर्नी के बारे में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

बता दें कि रॉबिन मिंज को आईपीएल 2024 के लिए हुए ऑक्शन में गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने स्कवायड में शामिल किया है। रॉबिन को अपनी टीम में शिमल करने के लिए गुजरात को 3.6 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े।

बता दें कि रॉबिन मिंज गुमला जिले के निवासी है। रॉबिन आदिवासी समुदाय से आनेवाले पहले क्रिकेटर हैं जिन्होंने इस स्तर पर आकर अपना नाम कमाया है। वे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। धौनी को आपना आदर्श माननेवाले रॉबिन ने घरेलू टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन से फ्रेंचाईजी टीम का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Leave a Comment