साहिबगंज में होगी झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता

साहिबगंज में होगी झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता

खिलडियों के रहने की व्यवस्था नि:शुल्क व्यवस्था होगी

रांची.  प्रथम झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता आगामी 4 से 6 अगस्त तक साहेबगंज में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी सचिव समरजीत सिंह  ने दी। उन्होंने बताया कि साहिबगंज जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रतियोगिता चांद भैरव इंदौर स्टेडियम साहिबगंज में आयोजित की जाएगी। जिसमें बालक वर्ग में अंडर  11,13,,15,17,19  और पुरुषों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जबकि महिला वर्ग में अंडर 11,13.15,17.19 और महिला एकल की प्रतियोगिता होंगी।

 इस प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि  की अंतिम तिथि 28 जुलाई  रखी गई है। खिलाड़ियों को रहने मुफ्त व्यवस्था की गई है। विशेष जानकारी के लिए आयोजन सचिव जय किशन शर्मा से संपर्क किया जा सकता है।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची जिला के इच्छुक खिलाड़ी जिला सचिव सुदीप्तो मुखर्जी से आगामी 25 जुलाई तक संपर्क कर सकते हैं i प्रतियोगिता में आयोजित होने वाली सभी वर्गों के लिए 22 प्रतिभागी भाग लेंगे। विशेष जानकारी के लिए सुदीप्तो मुखर्जी 94315 14 636 से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment