एरोबिक और जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में पहली बार झारखंड के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Img 20240329 Wa0009

RANCHI: एरोबिक नेशनल चैंपियनशिप 2024 में झारखंड ने पहली बार पदक जीता है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड के 13 खिलाड़ियों की टीम ने हिस्सा लिया था। जिसमें सीनियर व जूनियर टीम के खिलाड़ी शामिल थे। झारखंड के इतिहास में यह पहला मौका है जब जिम्नास्टिक से जुड़े राष्ट्रीय खेल में उसके खिलाड़ियों ने जीत हासिल की है। इन खिलाड़ियों को जम्मू-कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक देकर उनकी जीत पर सम्मानित किया गया। जम्मू-कश्मीर से जीतकर सभी खिलाड़ी रांची पहुंचे और सांसद संजय सेठ से उनके केंद्रीय कार्यालय में मुलाकात की। सांसद ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू भी उपस्थित थे। सांसद श्री सेठ ने सभी विजेता खिलाड़ियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इतिहास बना रहे खिलाड़ी

इस मौके पर खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किये और सहयोग के लिए सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया। इन खिलाड़ियों ने सांसद खेल महोत्सव में भी हिस्सा लिया था। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सांसद ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता है। उन्हें खिलाड़ियों से इतना लगाव है कि वह अलग-अलग क्षेत्रों के खिलाड़ियों से अपना जुड़ाव बनाए रखते हैं। यह प्रधानमंत्री की प्रेरणा और प्रोत्साहन का ही नतीजा है कि आज हमारे झारखंड के खिलाड़ी भी राज्य के लिए पदक ला रहे है, इतिहास बना रहे हैं। इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि आने वाले दिनों में ये खिलाड़ी एरोबिक्स और जिम्नास्टिक जैसे क्षेत्रों में भी झारखंड के लिए बेहतर पदक ला सकें। दुनिया में झारखंड का नाम रोशन कर सकते हैं।

ये खिलाड़ी हुए शामिल

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले झारखंड के खिलाड़ियों में विकास कुमार गोप, अमित गोप, राजवीर केरकेट्टा, करण कुमार, सूरज कुमार केसरी, रिया कुमारी, सपना कुमारी, चंदा कुमारी, सृष्टि कुमारी, दशमी कुमारी, टोनू गोपाल, अनुराग कुमार शामिल थे। नयन कश्यप शामिल हैं। इन बच्चों ने विकास कुमार गोप और श्रुति सेनापति के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

Leave a Comment