कोर्ट रूम में घुसकर हमला करना शर्मनाक : संजय विद्रोही

कोर्ट रूम में घुसकर हमला करना शर्मनाक : संजय विद्रोही

रांची.

 रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही ने जमशेदपुर में कोर्ट रूम में घुसकर कोर्ट के कर्मचारी पर हमला करने की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक घटना है। उन्होंने कहा कि अभी यह तो स्पष्ट नहीं है कि इसके पीछे कारण क्या है पर इससे यह भी पता चलता है कि हम सभी लोग कितने असुरक्षित हैं।

संजय विद्रोही ने कहा कि सीसीटीवी लगे होने के बाद भी इस तरह की घटना घटती है तो इसका मतलब है कि अपराधी कितने बेखौफ हो गए हैं। ऐसा इसलिए है कि क्योंकि पुलिस अपना काम सही तरीके से नहीं कर रही है। वह ज्यादातर मामलों में खानापूर्ति करती है और अपराधी अपराध करने के बाद भी बच जाते हैं। इसलिए इस तरह की घटना कहीं भी घट सकती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामले सालों से चले आ रहे हैं पर पुलिस संज्ञान नहीं लेती। कोर्ट का मामला है तो सभी कोई सक्रिय है। मेरा कहना है कि ऐसी घटनाएं चाहे कहीं भी घटे पुलिस को संज्ञान लेना चाहिए ऐसा नहीं कि सिर्फ कोर्ट और बड़े मामलों में ही उसकी सक्रियता दिखी। हमारे बार एसोसिएशन से जुड़े कई अधिवक्ताओं पर हमले हुए रामप्रवेश और मनोज झा को अपराधियों ने मार दिया पर क्या हुआ अभी तक? आखिर अधिवक्ताओं के मामले में सक्रियता क्यों नहीं दिखती? इस तरह से नहीं चलेगा। कानून को हर किसी के मामले में सही कार्रवाई करनी होगी तभी इन घटनाओं पर कुछ कुछ अंकुश लग सकता है।

Leave a Comment