
इंदौर/रांची :
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में कंगारूओं ने जबरदस्त वापसी की है. धीमी और टर्निंग पिच का जो बूमरैंग भारत ने फेंका था उसने पलटकर वापस भारत को ही चक्कर में डाल दिया है. आज टॉस जीतकर जब कप्तान रोहित शर्मा ने बैटिंग का फैसला लिया तो ऐसा लगा कि एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया को जल्दी ही दबाव में ले आयेंगे. लेकिन हुआ इसके उलटा .
पहले चार ओवर में ही कप्तान स्टीव स्मिथ ने पिच के मिजाज के भांप लिया. धीमी और कम बाउंस वाली पिच पर कंगारू स्पिनरों ने अपनी फिरकी से भारतीय बल्लेबाजों को खूब नचाया. हालत यह थे कि 12 ओवर की समाप्ति तक भारतीय टीम के शीर्ष पांच बल्लेबाज 47 रन पर पवेलियन की राह पकड़ चुके थे.
कप्तान रोहित शर्मा 12, शुभमन गिल 21, चेतेश्वर पुजारा 01, रविंद्र जडेजा 04, और श्रेयस अय्यर 0 रनों का योगदान दिया. भारतीय बल्लेबाजों के पास मैट कुहेनमन और नाथेन लियोन की फिरकी का जवाब नहीं था. आधे दिन में ही भारतीय टीम 109 पर ऑल आउट हो गई थी.
जवाब में कंगारूओं ने सधी शुरुआत की और 4 विकेट खोकर 156 रन बना चुकी है. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मेहमान टीम को 47 रन की बढ़त मिल चुकी है. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 9 रन बनाये जबकि उके जोड़ीदार उस्मान ख्वाजा ने 60 रनों की पारी खेली. मार्नस हबुशेन 31, और स्टीव स्मिथ ने 26 रनों का अहम योगदान दिया. पी हैंडस्कॉम्ब 7 और कैमरून ग्रीन 6 रनों पर खेल रहे हैं.
भारत की ओर से सभी चार विकेट रविंद्र जडेजा ने लिया.