
RANCHI: 8 फरवरी को रांची नगर निगम की बैठक डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें रांची नगर निगम परिषद् की बैठक प्रत्येक माह की दूसरे सप्ताह में करने का निर्णय लिया गया। वहीं 400 स्क्वायर फीट तक के मकान से हॉल्डिंग टैक्स नहीं लेने का प्रस्ताव पास किया गया। यह प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जाएगा। जिसपर मुहर लगते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।हॉल्डिंग से संबंधित किसी भी तरह के शिकायत का निपटारा एक महीना के अन्दर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा बकरी बाजार में बाउण्ड्रीवाल करके पार्किंग की व्यवस्था करने के प्रस्ताव को सहमति से पास कर दिया गया।
उदघाटन के बाद शिफ्ट नहीं किए गए दुकानदार

वार्ड 10 के पार्षद अर्जुन यादव ने बैठक के दौरान सवाल किया कि मुख्यमंत्री से काफी दिन पहले ही डिस्टलरी मार्केट का उद्घाटन करा दिया गया है। इसके बाद भी आज तक दुकानों का आवंटन नहीं किया गया है 100 दुकानों के लिए 600 से 700 आवेदन लिए गए हैं यह कितना सही है। उन्होंने कहा कि किसी भी बाजार का उद्घाटन तब होता है जब सब कुछ तैयार हो और दुकानदारों को वहां पर शिफ्ट कर दिया जाए।
इन प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
स्कूल, अस्पताल एवं धार्मिक स्थलों से 100 मीटर के अन्दर मीट, मुर्गा, मछली एवं शराब की दुकानों को हटाया जाएगा
रांची नगर निगम के द्वारा 2 शव वाहनों की खरीदारी की जाएगी
डोरण्डा स्थित रविदास चौक के नामांकरण का प्रस्ताव स्वीकृत
शहर में अवस्थित पुराने लॉज, बैक्वेट हॉल, हॉस्टल के लाईसेंस से नक्शा पास की बाध्यता को हटाने हेतु मार्गदर्शन, विभाग से आदेश के लिए पत्राचार किया जाए। जिससे सभी का लाईसेंस बनाया जा सका
रांची नगर निगम वेंडर्स मार्केट में जितने भी दावा आपत्ति है उसका निष्पादन एक महीना के अन्दर किया जाए
रांची नगर निगम अवस्थित पार्कों का देश की राजधानी दिल्ली की तर्ज पर संचालन हेतु इच्छुक मुहल्ला कमिटियों को नियमानुसार दिया जाए
ऐतिहासिक धरोहर टैगोर हिल सहित अन्य पर्यटक स्थलों जो कि रख-रखाव के आभाव में क्षतिग्रस्त हो रहे है पर्यटन विभाग से उनको रांची नगर निगम के अधीन करने हेतु पत्राचार कर निगम के अधीन किया जाए, जिससे की रांची नगर निगम के द्वारा रख-रखाव कर उसे बचाया जा सके
अमृत योजना के अन्तर्गत कडरू तालाब का सुन्दरीकरण
डिस्टलरी पूल अवस्थित नवनिर्मित वेंडर मार्केट का 15 दिन के अन्दर व्यवस्थित कर वेंडरो को जगह देने का निर्देश
ये रहे मौजूद
कुंवर सिंह पाहन अपर नगर आयुक्त, रजनीश कुमार उप नगर आयुक्त, ज्योति कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त, शीतल कुमारी सहायक नगर आयुक्त, सभी पार्षद