हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के छात्र और जूनियर डॉक्टर कर रहे थे पार्टी, हो गई चाकूबाजी, तीन घायल

IMG-20230711-WA0015

HAZARIBAGH: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के छात्र और जूनियर डॉक्टर के बीच मगंलवार को भिड़त हो गई। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ की गई और खिड़की व दरवाजा तोड़ डाला। घटना की सूचना सीसीआर, डीएसपी, सदर एसडीपीओ से लेकर एसपी को दी गई। सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति के नेतृत्व में सदर पुलिस इंस्पेक्टर नलीन मरांडी, सदर थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा, कोर्रा थाना प्रभारी, सहित शहर के सभी थाना की पुलिस मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पहुंची। पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया। वही चाकूबाजी की घटना में घायल तीन छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। 

जांच समिति का गठन

प्राचार्य डॉ एसके सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते आंतरिक जांच समिति का गठन कर दिया है। छात्रों को निलंबित करने से पूर्व अभिभावकों को कॉलेज में मिलने बुलाया गया है। अभिभावकों को जानकारी दे दी गई है। वहीं मारपीट की घटना में शामिल जूनियर डॉक्टरों पर विभागाध्यक्षो के साथ बैठक कर कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है। 

सभी कर रहे थे पार्टी 

मामला देर रात हॉस्टल में जूनियर डॉक्टर और छात्र एक साथ बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत कुछ छात्र और जूनियर डॉक्टरों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक जा पहुंची। छात्रों और जूनियर डॉक्टरों ने आपस में एक दूसरे पर धावा बोल दिया। चाकूबाजी की घटना हुई। हॉस्टल में सभी शोर मचाने लगे। हॉस्टल के सदर एसडीपीओ महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि हिंसा की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ जब वह पहुंचे तो मामला शांत करने के लिए तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया गया। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार दोनो गुट में सुलह हो गया है। किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज करने को लेकर आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने गश्ती दल  को हॉस्टल पर नजर रखने को कहा है।

Leave a Comment