RANCHI :
अधिवक्ता परिषद् झारखण्ड की गोड्डा जिला इकाई का विधिवत् गठन रविवार (5 फरवरी) को क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार के मार्गदर्शन में किया गया. गठन के लिए आयोजित बैठक में प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी राधाकृष्ण गुप्ता विशेष तौर पर उपस्थित रहे.
प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मिश्र ने ऑनलाइन उपस्थित होकर पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी समिति की घोषणा की. परिषद के गोड्डा जिला के पदाधिकारी इस तरह से हैं.

(1) मार्गदर्शक – भानु प्रकाश दूबे, पाण्डेय मुरलीधर व प्रमोद कुमार झा.
(2) अध्यक्ष – जय किशोर ठाकुर.
(3) उपाध्यक्ष – अवधेश कुमार ठाकुर व रंजू कुमारी.
(4) महामंत्री – रतन कुमार मिश्र.
(5) मंत्री – नीलेन्दु कुमार, प्रमोद कुमार पंडित व रीना कुमारी डे.
(6) कोषाध्यक्ष – संदीप कुमार पाण्डेय.
(7) कार्यकारिणी सदस्य – रमण कुमार, रंजीत कुमार सिंह, सतीश पूर्वे, लखन लाल पंडित, अशोक कुमार मंडल, चन्द्र किशोर चौधरी व प्रकाश चन्द्र चौधरी.
बैठक में आगामी 12 मार्च को रांची में होने वाले महिला अधिवक्ता सम्मेलन में भागीदारी, न्यायप्रवाह की सदस्यता पर विशेष तौर पर चर्चा की गई.
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख अधिवक्ताओं में अनन्त नारायण दूबे, इन्द्रजीत तिवारी, मनोज कुमार मिश्र, रविन्द्र कुमार झा, निरंजन पोद्दार, सुधीर कुमार पाठक, मनोज कुमार ठाकुर, शिव कुमार पंडित, वासुदेव सिंह, मनोज कुमार सिंह व आमोद कुमार ठाकुर आदि शामिल थे. यह जानकारी झारखंड अधिवक्ता परिषद के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रीतेश कुमार बॉबी ने दी.