G20 SUMMIT : अगले साल मार्च में रांची में भी होगी बैठक

इस वर्ष भारत को G20 SUMMIT की आधिकारिक रूप से अध्यक्षता मिल चुकी है। इस इवेंट को ऐतिहासिक बनाने के लिए केंद्र सरकार ने जोर-शोर से तैयारी कर शुरू कर दी है। देशभर में 50 से ज्यादा जगहों पर 200 से ज्यादा बैठकों की मेजबानी की जानी है। इसी कड़ी में 21 और 22 मार्च 2023 को रांची शहर को मेजबानी प्रस्तावित है। जिसके मद्देनजर आज 24 दिसंबर को नगर आयुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। नगर आयुक्त ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि रांची शहर को G20 के मेजबानी की जिम्मेदारी मिली है. इसलिए यह आवश्यक है की सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को इस इवेंट को सफल बनाने हेतु मिशन मोड में कार्य करना है। वहीं शहर में पूर्ण सफाई और सौंदर्यीकरण को लेकर कार्य किए जाएंगे।

सभी नालियों को स्लैब से ढके

नगर आयुक्त द्वारा अभियंत्रण शाखा को यह निदेश दिया कि शहर की सभी बड़ी एवं छोटी नालियों को स्लैब से ढकना सुनिश्चित करें। जहां-जहां मरम्मती की आवश्यकता है, उसे त्वरित करे। इसके अलावा जिन-जिन पथों पर निर्माण कार्य चल रहे है उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराए। उन्होंने विद्युत शाखा को निदेश दिया कि बैठक के पूर्व सभी पोल को पेंट करना सुनिश्चित करें। खराब पड़े स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट की मरम्मती करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा सभी मुख्य मार्गों पर लगे पोल पर रोप लाइट लगाना सुनिश्चित करें।

ये दिया निर्देश 

इवेंट के पूर्व शहर के हर गली मोहल्ले से लेकर चौक-चौराहों की पूरी सफाई करना सुनिश्चित करें

No Littering Zones का निर्माण करे

शहर में प्रतिदिन चूने एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए

सड़क के किनारे जहां घास उगी हुई है उसे भी हटाने का कार्य करे

पूरे शहर में फॉगिंग का कार्य सुनिश्चित किया जाए

जर्जर पड़े दीवारों पर पेंटिंग और ग्रैफिटी बनाना शुरु करें

 वर्टिकल गार्डन के पास साफ-सफाई करते हुए सूखे पौधों को बदले और नए पौधे लगवाए

सभी सुलभ शौचालय एवं मॉड्यूलर टॉयलेट की पूर्ण सफाई कराने का निर्देश

चौक-चौराहों पर महापुरूषों की मूर्तियों की नियमित सफाई की जाए

सुनिश्चित किया जाए कि आयोजन के समय सभी चौक-चौराहे सजे हुए हो

सभी मुख्य मार्गों एवं जेब्रा क्रॉसिंग, डिवाइडर रंग-रोगन करना सुनिश्चित किया जाए

ट्रैफिक लाइट्स को भी पूरी तरह से जांच लिया जाए 

सिटी बसों की ठीक प्रकार से वाशिंग कराई जाय और बसों के अंदर कटे-फटे सीटों की रिपेयरिंग कराए

मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर मौसमी फूलों को लगाया जाए

सड़कों के किनारे आवश्यकतानुसार सूखे पड़े पेड़ की डालियों को ट्रिम किया जाए

सभी नागरिक शहर को साफ सुथरा रखने के लिए सहयोग करे

प्लास्टिक का इस्तेमाल न करे एवं कूड़े को यत्र-तत्र ना फेंके


		

Leave a Comment