ईडी की रेड खत्म, अजय झा के घर से मिले 60 लाख रुपए 

images-1

RANCHI : मंगलवार को सुबह से चल रही ED की रेड देर रात खत्म हो गई। रांची सहित संथाल में एक साथ 12 लोकेशन पर रेड शुरू हुई थी। इस दौरान दुमका में ईडी की दबिश में के बाद 65 लाख रूपए बरामद हुए है। जिसमें अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा के घर से ईडी ने 60 लाख रूपए और कई दस्तावेज बरामद किया है। इसके साथ ही कई डिजिटल इक्विपमेंट भी टीम को मिले है। वहीं दुमका में ही मनोज अकेला के घर से भी ईडी को 5 लाख रूपए मिलने की सूचना है।

सुबह से ही टीम की छापेमारी 

धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित पूर्व विधायक सह वैष्णवी कंस्ट्रक्शन के निदेशक मनोज शर्मा के आवास पर ईडी की दबिश देखने को मिली। जहां मंगलवार की सुबह ही ईडी की टीम मनोज शर्मा के आवास पर पहुंची। ईडी घर के सामानों को खंगालने में जुट गई। इसी दरम्यान घर के अंदर कई ऐसे ड्रावर मिले जो बंद थे। घर के लोगों के ने चाबी ईडी की टीम को नहीं दी। जिसके बाद ड्रावर को खोलने के लिए एक युवक को बुलाया गया। जिसमें कई संदिग्ध सामान मिले।

एक बड़े राजनेता के करीबी है मिकी झा 

ईडी की टीम ने अजय झा उर्फ मिकी झा, कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और उनके करीबियों के 12 ठिकानों पर छापेमारी की। मिकी झा को एक बड़े राजनेता का करीबी बताया जाता है. ईडी की टीम रांची में चार और संथाल में 8 जगहों पर कार्रवाई कर रही थी। जिसमें रांची स्थित शिव कुमार यादव और उनके करीबी है। जबकि संथाल में दो बड़े संवेदक अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा और विनोद कुमार लाल के आवास पर ईडी की छापेमारी हुई। अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा तथा विनोद कुमार लाल दोनों पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के बड़े संवेदक है। विनोद कुमार लाल नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष है, जबकि अजय कुमार झा निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष स्वेता झा के पति। 


		

Leave a Comment