
बिशप मास्करेहांस हुए कार्यक्रम में उपस्थित
लातेहार।
झारखंड के विभिन्न जिलों में अपने सामाजिक कार्यों के तहत कैथेलिक चर्च कमजोर वर्ग के बच्चों की पढ़ाई में पाठ्य पुस्तकों व शिक्षण सामग्रियों का वितरण कर रहा है। इसके तहत संत जूली मध्य विद्यालय बालूमाथ में स्कूली बच्चों के बीच शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया गया। शिक्षण सामग्रियों को गोवा के डोनाल्ड फर्नांडीस के द्वारा संचालित स्ट्रीट प्रोविडेंस गोवा ने स्पांसर किया है।
बिशप थियोडोर मास्केरहांस ने बताया कि यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। स्कूल में केजी से 8 वीं कक्षा तक 398 छात्र पढ़ते हैं। अधिकांश छात्र अनुसूचित जनजातियों जिनमें उरांव, मुंडा और अन्य प्रभुत्व समूह शामिल हैं। इनमें से अधिकतर गरीब परिवारों से हैं। ज्यादातर बच्चों के माता-पिता कोयला खदानों में मजदूरी करते हैं और अपना गुजारा करते हैं। कोयला खदानों और अन्य कार्यों में काम करने के बावजूद बच्चों में पढ़ने का जज्बा है।
अध्ययन के प्रति उनके उत्साह को देखकर स्ट्रीट प्रोविडेंस ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में कैथोलिक चर्च बालूमाथ के पल्ली पुरोहित फादर वाल्टर हेमरोम, ज्ञान प्रसाद, फादर. शेर्टर होम, भुसर झारखंड के समन्वयक प्रदीप पन्ना, संत जूली मध्य विद्यालय बालूमाथ की प्रधानाध्यापिका सुमन कुजूर, सिस्टर पुनम कुजूर एवं सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे.