मणिपुर की घटना के खिलाफ महिला संगठनों का प्रदर्शन

मणिपुर की घटना के खिलाफ महिला संगठनों का प्रदर्शन

रांची.

मणिपुर घटना के खिलाफ शनिवार को महिला संगठनों ने सड़क पर उतर कर विरोध जताया. डंगरा टोली से निकलकर महिला संगठनों का जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक पर पहुंचा जहां केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं भी शामिल थी.

सामाजिक कार्यकर्ता व आंदोलनकारी दयामनी बरला ने इस अवसर पर कहा की मणिपुर 3 महीने से जल रहा है और केंद्र सरकार तमाशा देख रही है. मणिपुर में लगातार हिंसा हो रही है और चुन-चुन कर लोगों को मारा जा रहा है. महिलाओं के साथ दुष्कर्म और दुर्व्यवहार की घटनाएं घट रही है. महिला मामलों के मंत्री स्मृति ईरानी भी भाजपा सरकार के बचाव में बयान दे रही है. दयामनी ने कहा , की मणिपुर मैं हिंसा को रोकने में विफल केंद्र सरकार वह मणिपुर की राज्य सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए.

सामाजिक कार्यकर्त्ता  वासवी किड़ो ने कहा की हम मणिपुर में हुई घटना से दुखी हैं. मणिपुर में पिछले कई समय से भाजपा की सरकार हैं. सरकार की नजर मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में स्थित खनिज पर हैं. सरकार ने 2015 में 3 कानूनों को , लागू करने की कोशिश की जिसमें भूमि सुधार कानून के अलावा पारंपरिक व्यवस्था को भी बदलने की कोशिश की गई थी.

तारामनी साहू ने कहा की तीन महीने से मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री अमेरिका, फ्रांस और इजिप्ट घूम रहे हूं. मणिपुर में औरतों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है.  हिंसा हो रही हैं. मध्यप्रदेश में आदिवासी के चेहरे पर पेशाब किया जा रहा है. पुलिस सिर्फ तमाशबीन की भूमिका में है.

आज के विरोध प्रदर्शन में डॉक्टर किरण, दीपा मिंज, एलिना होरो, नंदिता दास, वीणा लिंडा,आलोका, फा.टोनी, हरमिंदरवीर सिंह, शाहिद अंसारी  सहित अन्य उपस्थित थे.

Leave a Comment