ओवेरियन कैंसर थर्ड स्टेज के मरीज की हुई साइटोरिडक्टिव सर्जरी

RANCHI: रिम्स के डॉक्टर खुद को अपडेट करते रहते है। वहीं वर्कशॉप के बहाने नई तकनीक भी सीखने का मौका नहीं छोड़ते। कुछ ऐसा ही एकबार फिर रिम्स के डाक्टरों ने किया हैं। 22 फरवरी को सर्जिकल ऑनकोलॉजी डिपार्टमेंट रिम्स रांची की ओर से लाइव सर्जिकल वर्कशॉप ऑन ओवेरियन कैंसर का आयोजन किया गया। डॉ अनिक घोष सीनियर कंसलटेंट टीएमसी कोलकाता ने लाइव सर्जरी कराई। इसमें थर्ड स्टेज ओवेरियन कैंसर के पेशेंट का सफल ऑपरेशन किया गया। जिसे साइटोरिडक्टिव सर्जरी कहा जाता है। 6 घंटे के लगभग चली इस सर्जरी के बाद ऑपरेशन के दौरान पेशेंट को इंट्रा पेरिटोनियल कीमोथेरेपी दी गई। इस तकनीक को HIPEC कहा जाता है। ऐसी पद्धति झारखंड में पहली बार इस्तेमाल की गई। साथ ही बताया गया कि इस नई तकनीक द्वारा कैंसर के मरीजों को ऑपरेशन के बाद हम LONG TERM SURVIVAL दे सकते हैं।

ऑपरेशन का लाइव टेलीकास्ट

ऑपरेशन का लाइव टेलीकास्ट एकेडमिक ब्लॉक रिम्स के लेक्चर थियेटर नंबर 1 में किया गया। रिम्स के सभी विभागों के सीनियर डॉक्टर एवं पीजी स्टूडेंट, राज्य के सभी कैंसर रोग विशेषज्ञ इस वर्कशाप में उपस्थित थे। सर्जरी के पश्चात ओवेरियन कैंसर मैनेजमेंट को लेकर पैनल डिस्कशन एवं प्रेजेंटेशंस दिए गए। ऑपरेशन के बाद पेशेंट पूर्णता स्वस्थ है और उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। आयोजन में रिम्स निदेशक और सर्जिकल ऑनकोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ अजीत कुशवाहा, डॉ रोहित झा का योगदान रहा।

Leave a Comment