
RANCHI: सीपी राधाकृष्णन आज झारखंड के 11वें राज्यपाल बने. 11 बजकर 40 मिनट पर झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यकारी चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई दी. राजभवन परिसर के बिरसा मंडप में सीपी राधाकृष्णन ने अंग्रेजी में शपथ ली. इसके बाद उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का विकास उनकी प्राथमिकता होगा. आधारभूत संरचना पर भी काम होगा. राज्य में सिंचाई व्यवस्था को और दुरूस्त करने की जरूरत है. गरीबी को दूर करने के लिये जो भी आवश्यक कदम होंगे उठाये जायेंगे.
कोयंबटूर से लोस सांसद रहे चुके
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पूर्व राज्यपाल रमेश बैस की तरह ही लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं. वह कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके हैं. इनकी गिनती भाजपा के बड़े नेताओं में होती रही है. इसके अतिरिक्त भाजपा ने इन्हें तमिलनाडू में पार्टी का अध्यक्ष भी बनाया था. बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रहे. भाजपा ने उन्हें केरल भाजपा प्रभारी बनाया था. साथ ही सीपी राधाकृष्णन साल 2016 से साल 2019 तक अखिल भारतीय केयर बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 16 साल की उम्र से आरएसएस और जनसंघ से सीधे जुड़े रहे हैं.
झारखंड के अब तक के राज्यपाल
प्रभात कुमार – 15 नवंबर से 3 फरवरी 2002
वीसी पांडेय – 04 फरवरी से 14 जुलाई 2002 (अतिरिक्त प्रभार)
एम. रामा जोइस – 15 जुलाई 2002 से 11 जून 2003
वेद मारवाह – 12 जून 2003 से 9 दिसंबर 2004
सैयद शिब्ते रजी – 10 दिसंबर 2004 से 23 जुलाई 2009
के. शंकरनारायण – 26 जुलाई 2009 से 21 जनवरी 2010
एम.ओ.एच फारूक – 22 जनवरी 2010 से 3 सितंबर 2011
डॉ सैयद अहमद – 4 सितंबर 2011 से 17 मई 2015
द्रौपदी मुर्मू – 18 मई 2015 से 13 जुलाई 2021
रमेश बैस-7 जुलाई 2021 से 12 फरवरी 2023
ये रहे मौजूद
झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, विधानसभा स्पीकर रवींद्र नाथ महतो, मंत्री जोबा मांझी, कोयंबटूर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, रांची की मेयर डॉ आशा लकड़ा, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो,भाजपा के सांसद संजय सेठ, मंत्री आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, चेन्नई से भी काफी संख्या में लोग