झारखंड में फिर लौटा कोरोना, 5 नए मरीज, 10 एक्टिव केस

RANCHI: झारखंड में कोरोना एक बार फिर पांव पसारने लगा है। जिसने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5 नए केस सामने आए है। जिसमें रांची और वेस्ट सिंहभूम में 2 2मरीज है। जबकि एक मरीज देवघर में मिला है। इसके बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 10 पहुंच गई है। इससे पहले देवघर में 1, इस्ट सिंहभूम में 1, लातेहार में 1 और रांची में 2 एक्टिव मरीज थे।

मैट्रिक का परीक्षार्थी कोरोना संक्रमित

देवघर में जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा दे रहा एक छात्र परीक्षा केंद्र पर बीमार हो गया। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे क्वारेंटाइन में रखा गया है। वहीं बाकी छात्रों की सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

स्पेशल वार्ड हो रहे तैयार

कोविड के नए केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल्स और जिला हॉस्पिटल को कोविड स्पेशल वार्ड तैयार रखने को कहा गया है। वहीं डॉक्टर लोगों से सार्वजनिक जगहों पर एहतियातन मास्क और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

Leave a Comment