होली ट्रिनिटी चर्च कडरू में क्रिसमस गैदरिंग

RANCHI :

होली ट्रिनिटी चर्च कडरू में रविवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन हुआ. इस अवसर पर सीएनआई छोटानागपुर डायसिस के कडरू पेरिश के करीब 450 विश्वासी सम्मिलित हुए.

होली ट्रिनिटी चर्च कडरू में क्रिसमस गैदरिंग

 इस अवसर पर कडरू पेरिश महिला समिति, डीसीवाइएम एवं संडे स्कूल की ओर से ग्रुप डांस, सोलो डांस, ग्रुप सॉन्ग, क्रिसमस कैरोल एवं क्रिसमस नाटक की प्रस्तुति हुई.  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डायसेसन सेक्रेटरी रेव्ह जोलजस कुजूर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रेव्ह अनिल डाहंगा उपस्थित थे. मुख्य वक्ता के रूप में डायसेशन कोषाध्यक्ष रेव्ह अनिल डाहंगा ने जन्मपर्व मनाने के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी.

उन्होंने कहा- यीशु को अपने दिल में जगह दें और उसके प्रेम के बारे में लोगों को बताएं. उन्होंने कहा- कहावत है जियो और जीने दो लेकिन, यीशु के संदर्भ में इसे जियो और जीवन दो कहा जाता है.

 कार्यक्रम में ‍वाइस प्रेसिडेंट रेव्ह सिकंदर नाग ने कहा, हमें यीशु की ज्योति अपने दिल में बसाने की जरूरत है. कार्यक्रम में पेरिस पुरोहित रेव्ह डेविड, अवकाश प्राप्त पुरोहित रेव्ह केएम फिलिप,पेरिश सचिव प्रवीण तिर्की, पेरिश खजांची एन हिरण कुजूर, पेरिश काउंसलर, मंडली सरपंच, संत पॉल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अनुज तिग्गा, मनोज तिग्गा, तूरतन केरकेट्टा,नोवेल कच्छप सहित अन्य उपस्थित थे.कार्यक्रम का समापन प्रार्थना रेव्ह शमुएल नाग के द्वारा समापन प्रार्थना के साथ की गई.