एसपीजी मिशन विद्यालय में क्रिसमस गैदरिंग, एकांकी और गीतों से बच्चों ने मोहा मन

एसपीजी मिशन विद्यालय में क्रिसमस गैदरिंग, एकांकी और गीतों से बच्चों ने मोहा मन

रांची।

एसपीजी मिशन मध्य विद्यालय चुटिया में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष रेव्ह सामुएल नाग ने कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना से की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेव्ह सामुएह भुईंया थे। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यीशु मसीह जिस तरह अपने माता पिता का आदर करते थे एवं उनकी आज्ञा का पालन करते थे उसी तरह हमें भी अपने माता पिता की आज्ञा का पालन करना है।

 तभी हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर केजी और पहली कक्षा के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कि. जबकि दूसरी, तीसरी और चौथी कक्षा के बच्चों ने समूह नृत्य पेश किया। क्रिसमस से संबंधित एकांकी भी प्रस्तुत किए गए। विद्यावय की शिक्षिकाओं ने भी एकांकी पेश किए। इससे पूर्व विद्यालय की चहारदीवारी और प्रवेश द्वार का संस्कार मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। स्कूल की प्रभारी प्राचायर् मेडलिन डाडेल ने स्वागत संबोधन दिया।

इस अवसर पर रेव्ह डेविड, रेव्ह जोलजस कुजूर, रेव्ह अनिल डाहंगा, रेव्ह सिकंदर नाग, डॉ अनुज तिग्गा, सारिका शॉ, मनोज तिग्गा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment