हेल्थ सिस्टम दुरुस्त करने को केंद्र ने झारखंड को दिए 213 करोड़

कोरोना के आने के बाद से केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग हेल्थ सिस्टम को पटरी पर लाने में जुटा है. राज्य में अलग-अलग योजनाओं को रफ्तार दी जा रही है जिससे कि लोगों को अपने जिलों में ही बेहतर इलाज मुहैया कराया जा सके. इसी के तहत केंद्र ने अपने 60 परसेंट अंशदान के तहत झारखंड को 2 अरब 13 करोड़ 30 लाख रुपए आवंटित कर दिए है. जिसका इस्तेमाल हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने के लिए किया जाएगा. बताते चलें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का विलय फ्लेक्सिबल पूल फॉर आरसीएच एंड हेल्थ सिस्टम स्ट्रेथनिंग, नेशनल हेल्थ प्रोग्राम एंड नेशनल अरबन हेल्थ मिशन में किया गया है.

तीन कैटेगरी में थी मांग


राज्य से अलग-अलग योजनाओं के तहत बजट की मांग की गई थी. जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत 1,31,63,00,000, अनुसूचित जातियों के लिए 25,77,00,000 और जनजातीय क्षेत्र के लिए 55,90,00,000 रुपए आवंटित किए गए है. अब राशि का उपयोग बेहतर इलाज के साथ क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए किया जाएगा.

Leave a Comment