
HAZARIBAGH: हजारीबाग पुलिस ने इचाक थाना क्षेत्र के लोटवा जंगल से 9 जुलाई को बरामद सिर कटी लाश मामले का खुलासा कर लिया है। बरामद सिर कटी लाश औरंगाबाद के 41 वर्षीय भीम सिंह की थी। जिसका ह’त्यारा और कोई नहीं बल्कि उसका बड़ा भाई अर्जुन सिंह निकला। उसने पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर पहले अपने भाई का अपहरण किया और फिर ह’त्या कर हजारीबाग के पदमा और इचाक के जंगल में सिर और धड़ को अलग-अगल फेंक दिया। इस पूरे प्रकरण का खुलासा इचाक थाने में प्रतिनियुक्त प्रशिक्षु आइपीएस कुमार शिवाशीष ने किया है। बताया जाता है कि सिर और धड़ के अलग-अलग बरामद होने के बाद उन्होंने आस-पास के सभी जिलों से संपर्क साधा और लापता लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा की। इसमें भीम सिंह के लापता होने की जानकारी मिली। फिर परिजनों को तस्वीर भेजी गई, जिससे उसकी पहचान हो सकी। ह’त्या के पीछे की वजह संपत्ति विवाद बताई जा रही है।