
रांची :
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू नव वर्ष पर रांची आ रहे हैं। 21 जनवरी को नए साल के उपलक्ष्य में आयोजित में खेलगांव स्थित स्टेडियम में वे अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक संस्था फ़ास्ट कलाकार के डायरेक्टर परम शाह, सह डायरेक्टर अविनाश कुमार और रमीज़ बारी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राँची में कुमार सानू का यह पहला लाइव कॉन्सर्ट होगा जसमें बड़ी संख्या में कुमार सानू के प्रशंसक उपिस्थत होंगे। तक़रीबन 9000 से 12000 लोगों की शामिल होने का अनुमान है। कार्यक्रम की तैयारी जोरो शोरो से चल रही है और इसमें सेक्युरिटी का पुख्ता इंतज़ाम किया गया है। जिसमे 300 बाउंसर, 300 सेक्युरिटी और 300 वॉलेंटियर्स सुरक्षा व्यवस्था को देखेंगे।
कार्यक्रम में कुमार सानू जी का साथ देंगे फ़ास्ट कलाकार के प्रतिभाशाली गायक गायिका। दर्शकों के लिए गेट 2 बजे से खुल जायेगा। 2 से 4 :30 बजे तक संगीत, नृत्य इत्यादि का कार्यक्रम होगा। कुमार सानू 4 :30 बजे मंच पर पहुंचेंगे और शाम 7 बजे तक अपने प्रशंसकों से रूबरू गोंगे। फ़ास्ट कलाकार के डायरेक्टर एवं सह डायरेक्टर ने बताया कि कार्यक्रम में खाने पीने के स्टाल की व्यवस्था भी की जा रही है। पार्किंग की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। बुजुर्गों के लिए पार्किंग स्थल से स्टेडियम तक जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की गई है। टिकट को चार केटेगरी में रखा गया है –
600/- 1st गैलरी ,
1800/- 2nd गैलरी ,
2400/ VIP – और
3600/- VVIP .
टिकट के लिए राँची के 27 अलग अलग जगहों पर काउंटर बनाया गया है। इसके साथ साथ होम डिलीवरी की व्यवस्था भी की गई है। ऑनलाइन टिकट की कोई व्यवस्था नहीं है।