कचरे से बनाई जाएगी बायोगैस, प्लांट के काम में तेजी लाने का निर्देश

FB_IMG_1694881104831

RANCHI: झारखंड सरकार और गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा रांची शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से वेस्ट डिस्पोजल प्लांट लगाया जा रहा है. वहीं गेल इंडिया लिमिटेड और रांची नगर निगम के बीच कचरे से बायो गैस उत्पादन के लिए कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट के निर्माण को लेकर MOU साइन किया गया है. जिसके प्रथम चरण का कार्य प्रगति पर है. आज नगर प्रशासक अमित कुमार ने झिरी स्थित निर्माणाधीन बायोगैस प्लांट के निर्माण का निरीक्षण किया. नगर प्रशासक ने कार्य प्रगति को देखते हुए परियोजना से संबंधित सभी अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता के साथ-साथ ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया. उन्होंने कहा कि रांची शहर के लिए यह एक महत्त्वपूर्ण परियोजना है और इसके जल्द से जल्द शुरू करने हेतु कार्य में गति लाने की आवश्यकता है. मौके पर उप प्रशासक रजनीश कुमार, गेल इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि, नगर प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

Leave a Comment