मकाऊ में होगी एशियन वुशु चैंपियनशिप शिवेंद्र ,उदय और डॉ कविता ऑब्ज़र्वर होंगे

मकाऊ में होगी एशियन वुशु चैंपियनशिप  शिवेंद्र ,उदय और डॉ कविता ऑब्ज़र्वर होंगे

राँची.

एशियन जूनियर वुशु प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 21 अगस्त तक मकाऊ के इंडोर स्टेडियम में होना है। इस चैंपियनशिप में झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारी शिवेंद्र दुबे, उदय साहू, डॉ कविता सिंह बतौर ऑब्ज़र्वर शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 30 सदस्यों वाली भारतीय वुशु टीम रवाना हो चुकी है।

ज्ञातव्य है शिवेंद्र और उदय इसके पूर्व की आयोजित के  अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ऑब्ज़र्वर के रुप मे शामिल हो चुके है।

झारखंड वुशु एसोसिएशन के इन तीनों पदाधिकारियों के ऑब्ज़र्वर नियुक्त किये जाने पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों डॉ प्रदीप वर्मा,मिथलेश साहू,डॉ उदय साहू,शशिकांत पांडे, गोकुलानंद मिश्र,रज़ि अहमद,रत्नेश कुमार,दीपक गोप, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, शैलेन्द्र दुबे, शैलेन्द्र कुमार,अमासी बारला,सुशांति टोपनो, बिमला टोप्पो ने शुभकामनाएं दी है

Leave a Comment