
RANCHI: रमजान का पवित्र माह शुरू हो चुका है। रोजा रखकर सभी अल्लाह से दुआएं मांग रहे है। कुछ ऐसा ही कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया भादोडीह की एक छोटी बच्ची भी कर रही है। 7 साल की माहिरा मुमताज ने शुक्रवार को रमजान का पहला रोजा रखा और अल्लाह से पूरी दुनिया के लिए दुआएं मांगी। पूरी दुनिया में अमन चैन बनी रहे। लोग एक दूसरे से कभी नफरत ना करे यही मेरे मजहब और हमारा ईमान कहता है। वहीं उसके पिता एडवोकेट मुमताज अंसारी का कहना है कि वह हर दिन रोजा रखना चाहती है। लेकिन उसकी उम्र अभी कम है। साथ ही बताया कि इस महीने में हमारा पवित्र कुरान नाजिल हुआ था और इस महीने में जन्नत का दरवाजा खोल दिया जाता है। अल्लाह रोजा रखने वाले की दुआएं कबूल करते है, इस पवित्र महीने में गुनाहों को माफ करते है।