
कृषि मंत्री की मौजूदगी में झारखंड स्टेट इंप्लीमेंटिंग एजेंसी फॉर कैटल एंड बुफैलो डेवलपमेंट और इएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज केयर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए
RANCHI: झाऱखंड सरकार के कृषि एवं पशुपालन विभाग और इएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज केयर के बीच गुरूवार को एमओयू पर हस्ताक्षऱ हुए. इस करार के मुताबिक राज्यभर में पशुओं के लिए एंबुलेंस की शुरूआत होगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री बादल पत्र लेख ने कहा की इस एमओयू के बाद राज्य में पशुओं की बेहतरी के लिए उल्लेखनीय काम होंगे।
पशुओं को सुविधा मिलेगी
कृषि मंत्री ने कहा की पूरे राज्य में 236 मोबाइल वेटनरी यूनिट (पशु एंबुलेंस) का संचालन होगा। उन्होंने कहा कि इससे किसानों व उनके पशुओं को काफी सुविधा होगी। साथ ही पशु चिकित्सा के क्षेत्र में यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर एंबुलेंस की खरीदारी होगी। यह काम हमारे कृषि विभाग के कमिटमेंट को दिखाता है कि हम लोगों ने जो वादा किया था उसे पूरा कर रहे हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि हमलोग जल्दी ही किसानों के लिए हेल्प नंबर जारी करेंगे और मात्र एक कॉल पर उनके लिए सर्विसेस उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जिस एजेंसी का चयन किया गया है उसे देश के कई राज्यों में इस तरह के काम करने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने कहा किसके लिए प्रतिवर्ष एजेंसी को 44 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। इसमें 60% राशि केंद्र सरकार व 40% राज्य सरकार देगी। एम आईआरआई के डायरेक्टर कृष्णा राजू ने कहा के एनिमल केयर एंबुलेंस को हम लोगों ने इन्वेंट किया है। हम लोग चिकित्सक एवं दवा भी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस को आईआईटी मद्रास के साथ मिलकर विकसित किया गया है। हर एंबुलेंस के साथ डॉक्टर, सहायक और ड्राइवर होंगे।
कृष्णा राजू ने कहा कि हम लोगों ने झारखंड को लेकर काफी रिसर्च किया है। यहां की परिस्थितियों के अनुसार हम लोग काम करेंगे। मौके पर विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीकी सहित अन्य उपस्थित थे।