
चार धाम से कम नहीं है शहीद के गांव जाना : दीपक प्रकाश
लोहरदगा।
शहीद पांडेय गणपत राय स्मारक समिति भौरो भंडरा लोहरदगा की ओर से भौरो गांव लोहरदगा में शहीद पांडेय गणपत राय जी कि 215 वी जयंती धूम धाम से मनाया गया । इस अवसर जिला प्रशासन कि ओर से भव्य विकास व स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने कई विकास योजनाओं का लाभ भी उठाया। इस अवसर पर सर्वप्रथम अथितियो ने शहिद पाण्डेय गणपत राय जी के प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हे याद किया। इस अवसर ग्रामीण स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर लोहरदगा के लोक कलाकारों के द्वारा कई शहीद पांडेय गणपत राय जी के जयंती पर कई गीत पेश किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में भारतीय जनता पार्टी झारखंड के पूर्व अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश,राज्यसभा सांसद श्री समीर उरांव, लोहरदगा के लोकसभा सांसद श्री सुदर्शन भगत , भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ आशा लकड़ा जी , गांव की मुखिया सुमंती देवी उपस्थित थे।
वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में लोहरदगा डी सी बाघमारे प्रसाद कृष्ण, एस पी हरीश बिन जमा, डी डी सी दिलीप प्रसाद सिंह, वीडियो रंजित सिन्हा, हिंडालको के जी एम आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर शहीद पाण्डेय गणपत राय स्मारक समिति भौरो लोहरदगा कि अध्यक्ष डॉ वंदना राय एव डॉ राजेश लाल जी ने सभी अतिथियों को स्वागत एव अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शहीद गणपत राय स्मारक समिति के सदस्य आशुतोष द्विवेदी, डॉ सुभाष साहू, आकांक्षा सिंह,दीपक दुबे,रवि साहू, गणेश लाल, किशोरी मोहन शर्मा, संजय खत्री, मनीर उरांव, रविंद्र नाथ राय, धनजय नाथ, अजय कुमार, ज्ञान सिन्हा, वीरेंद्र बैक, डॉ रजनी नारायण साहू फिल्म डायरेक्टर आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
परिवार के सदस्य पांडेय पी एन राय, संध्या रानी, अनिता श्रीवास्तव, चांदनी व चंदन, राजेश्वर नाथ आलोक व संगीता ,राजीव सिन्हा, अमन सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।